सुपौल, नवम्बर 13 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड लालगंज पंचायत के बीचोंबीच प्रवाहित होने वाली गेड़ा नदी में पुल नहीं बने होने के कारण लोगों को चचरी पुल के सहारे नित्य जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। इसके बाबजूद लोगो की समस्या समाधान के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर टोला के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के बीमार मरीज को भी चचरी पुल से जैसे तैसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर कोई ध्यान नही दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार परियाही गांव के मध्य भाग में नदी पड़ने के कारण दोनों भागों के लोगों को इस पार से उसपार रोज आना-जाना पड़ता है। क्योंकि हाट भी नदी के इस पार ही है जबकि स्कूल उसपार है। लोगों ने बताया कि नित्य चचरी पुल के सहारे आवश्यक समान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.