भागलपुर, जनवरी 29 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंपानगर वार्ड 2 में बुधवार सुबह एक बाइक से गिरकर चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि पिपरा थाना क्षेत्र निवासी निरंजन कुमार (22) एक बाइक से किसी काम को लेकर चंपानगर पहुंचा था। वापस लौटने के क्रम में चंपानगर वार्ड 2 के पास चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.