सुपौल, फरवरी 15 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड 14 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शौचालय और सेफ्टी टैंक निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के विपरीत सफेद बालू और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है और यदि इसी तरह काम जारी रहा तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच-डेस्क नहीं हैं। पढ़ाई और मध्यान भोजन व्यवस्था में भी खानापूर्ति की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर वीरपुर के एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि शिकायत...