सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। स्टेडियम परिसर में शनिवार को अग्निशमन विभाग द्वारा ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करना और समय रहते बचाव कार्य को अंजाम देना रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ अग्निशमन पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। उन्होंने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को आग लगने के दौरान किए जाने वाले प्राथमिक उपाय, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, तथा फायर फाइटिंग तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान खासतौर पर रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति को लेकर एक मॉक ड्रिल भी कराई गई. इसमें सिलेंडर में आग लगने की स्थिति का सजीव प्रदर्शन कर उसे नियंत्रित करने की प्रक्र...