सुपौल, जनवरी 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के भीमनगर वार्ड 11 में 11वीं की छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका रूपेश उर्फ रॉकी सिंह की पुत्री अपेक्षा सिंह (16) है। घटना उस वक्त घटी, जब अपेक्षा हॉल में बैठकर टीवी देख रही थी। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। हालांकि मृतका के चाचा ने पुलिस को दिए आवेदन में गोली लगने का जिक्र तक नहीं किया है। जबकि छात्रा की बॉडी से डॉक्टरों ने बुलेट निकाला है। वहीं परिजनों ने यूडी केस दर्ज कराया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम के बाद अलग-अलग बिंदुओं पर मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रूपेश की पुत्री अपेक्षा अपने घर के हॉल में मंगलवार शाम टीवी देख रही थी। इसी क्रम में वह अचानक से गिरी। गिरने की आवाज सुनकर उसके चाचा सुमित सिंह बाथरूम से निकले और अपेक्षा को उठाया। उसके नाक से खू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.