सुपौल, फरवरी 21 -- किशनपुर, एक संवाददाता। बिहार के राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण को लेकर प्रखंड स्थित ज्ञान भारती सेंट्रल स्कूल अभुआर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने बच्चों के बीच गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक किया। जितेन्द्र गौरैया को संरक्षित करने के लिए गौरैया साथी अभियान चलाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। कार्यशाला में बच्चों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि गौरैया एक सामाजिक पक्षी है, जो इंसानों के बीच रहना पसंद करती है। एक समय था जब गांवों की शांत घर आंगन से लेकर शहरों की व्यस्त गलियों तक गौरैया दिखाई देती थी। सुबह की शुरुआत गौरैया के चहचहाहट से होती थी। लेकिन अब नहीं। आखिर ये सारे गौरैया हमसे रूठ कर कहां चले गए? गौरैया कद काठी में भले ही छोटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.