सुपौल, जनवरी 7 -- मरौना, एक संवाददाता। झींगवा खेल मैदान मे आयोजित युवा शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच बुधवार को गणेशपुर और गोरगामा मधुबनी के बीच खेला गया। गोरगामा के टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। बैटिंग करने उतरी गणेशपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाये। जवाबी पारी खेलने उतरी गोरगामा की टीम महज 117 रनों पर ही सिमट गई। गणेशपुर की टीम ने 74 रनों से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ दि मैच का पुस्कार गणेशपुर की टीम के विकाश कुमार को मिला। विकाश ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 13 गेंद में 33 रन और 3.1 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.