भागलपुर, मार्च 3 -- त्रिवेणीगंज। प्रखंड क्षेत्र के गोनहा पंचायत में पशु अस्पताल नहीं है। इसके कारण पशुपालकों को काफी दिक्कतें होती है। पशुओं में छोटी से बड़ी बीमारी होने पर भगवान भरोसे ही रहना पड़ता है। ग्रामीणों की मानें तो इस पंचायत में बड़ी संख्या में पशुपालक हैं। इसके बावजूद पशु अस्पताल नहीं है। ग्रामीण सुबोध कुमार, संजीव यादव, मो. इस्लाम, सुधीर यादव आदि ने जिला प्रशासन से गोनहा पंचायत में पशु अस्पताल खोलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.