भागलपुर, मई 15 -- सुपौल। जिले में गुरुवार को गर्मी का प्रकोप कहर बरपा रहा है। जिस कारण आम लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। वहीं सुबह से गर्म हवा के साथ लू के थपेड़ों ने आम लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। धूप का असर बढ़ने के साथ ही गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। इधर जिले के मुख्य एनएच 57, एनएच 106, एनएच 327 सहित अन्य सड़कें धूप में धधकने लगी हैं। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। तेज धूप के कारण सड़कों पर लोगों का आवागमन न के बराबर हो रहा है। भीषण गर्मी में लोग पसीनों से भीगे रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। चटक धूप में लोग झुलसते दिख रहे हैं। गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न उपाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.