जमुई, मार्च 1 -- राघोपुर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के गद्दी चौक के पास शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक बाइक की ठोकर से एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि हुलास निवासी शोभा देवी (38) किसी काम को लेकर धरहरा गई थी। आपस लौटने के क्रम में गद्दी चौक के पास धरहरा रोड में पीछे से एक बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.