भागलपुर, अप्रैल 21 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गणपतगंज-सरायगढ़ रोड में दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह बाइक से गिरकर चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि सरायगढ़ निवासी गुड्डू कुमार किसी काम को लेकर बाइक से गणपतगंज बाजार आया था। वापस लौटने के क्रम में अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.