सुपौल, फरवरी 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज में एनएच 106 पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना से गणपतगंज अस्थाई बस स्टैंड के समीप अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि शुभम ट्रेवल्स बस वीरपुर से सहरसा जा रही थी और गणपतगंज अस्थाई स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान सहरसा से वीरपुर की ओर जा रही जानकी ट्रेवल्स बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी शुभम ट्रेवल्स बस में जा टकराई। जानकारी के अनुसार, जानकी बस का स्टीयरिंग अचानक जाम हो गया, जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सामने वाले शीशे टूटकर...