भागलपुर, मार्च 24 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत के गणपतगंज बाजार के पास सरायगढ़ रोड में रविवार की शाम बाइक की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि कोरियापट्टी निवासी सुनीता देवी (40) किसी काम को लेकर गणपतगंज बाजार गई थी। वापस पैदल घर लौट रही थी। इसी क्रम में पीछे से एक बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार बताया जाता है। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को पास के उपस्वास्थ्य केन्द्र गणपतगंज में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.