सुपौल, फरवरी 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र से 15 फरवरी से लापता 90 वर्षीय भिखारी देवी का शव बुधवार को नगर परिषद कृष्णापुरी वार्ड 4 स्थित गजना धार से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। वृद्धा विद्यापुरी वार्ड 2 में अपने पुत्र के साथ रहती थीं। शव मिलने के बाद घटना ने क्राइम एंगल ले लिया है, क्योंकि परिजनों के अनुसार वृद्धा के शरीर से गहने गायब थे। मृतका के पुत्र शेखर सुमन ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे उनकी मां घर से अचानक निकल गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। आरएसएम के पास लगे सीसीटीवी में सुबह 10:13 बजे उन्हें जाते देखा गया था। इसके बाद परिवार ने हर संभावित जगह तलाश की और सदर थाना को सूचना दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बाद बुधवार को गजना धार में एक वृद्ध महिला का शव मिलने की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.