सुपौल, जनवरी 15 -- सुपौल, एक संवाददाता। सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के खेल मैदान में गुरुवार को कोसी प्रमंडलस्तरीय चार दिवसीय उमंग 2026 की शुरुआत हुई। यह आयोजन विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसका समापन 18 जनवरी को होगा। प्रमंडलस्तरीय इस प्रतियोगिता में कोसी प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज तथा बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज मधेपुरा के कॉलेज स्तरीय उमंग 2026 के विजेता छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस वर्ष कोसी प्रमंडल स्तरीय उमंग 2026 की मेजबानी सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर मुख्य अतिथि डीडीसी सारा अशरफ व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल मौजूद रहे। जबकि सहरसा, सुपौल व मधेपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज क...