सुपौल, अगस्त 4 -- पिपरा, एकसंवाददाता। थाना क्षेत्र की थुमहा पंचायत के बैलोखरा वार्ड नंबर 2 में पूर्व से चल रहे तीन बीघा जमीन विवाद को लेकर धान रोपाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मार-पीट हुई। घटना शनिवार देर शाम की है। घटना में दोनों पक्ष के एक-एक लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बैलोखरा वार्ड 2 निवासी देवनारायण मंडल और महेन्द्र मंडल के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इस पर एक पक्ष महेन्द्र मंडल व उनके सहयोगी शनिवार को धान रोपाई कर रहे थे। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के देवनारायण मंडल को हुई तो उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ खेत पर पहुंचकर धान रोपने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.