सुपौल, नवम्बर 6 -- कुनौली ,निज प्रतिनिधि। विगत दिनों हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। निर्मली प्रखंड ही नहीं पूरे जिले में अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं हैं। कई किसानों ने धान की कटनी करके फसल को खेत में सूखने के लिए छोड़ दिया था। वह पानी में डूब गईं है । इसे खेत से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है। इधर खेत में बुआई की गई आलू, सरसों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहंचा है। 'मौसम विभाग के अनुसार, इस समय जो बारिश हो रही है वह सामान्य से कहीं अधिक है, इसके कारण जलजमाव की स्थिति उतपन्न हो गई है। कई पंचायतों में किसानों के खेत झील का रूप ले चुके हैं। किसानों का कहना है कि वे पूरे साल कड़ी मेहनत करके अपनी फसलों को तैयार करते हैं, लेकिन अब सारी मेहनत बेकार चली गईं। कमलपुर पंचायत के किसान सोनेलाल मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.