सुपौल, फरवरी 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। खनन विभाग ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सितुहर गांव में अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को प्रतापगंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग के अधिकारियों ने श्रीपुर पंचायत के सितुहर गांव के समीप लघु खनिज लदे वाहनों की जांच की। जांच के दौरान, एक ट्रैक्टर पर लगभग सौ घनफीट सफेद बालू लदा पाया गया। यह ट्रैक्टर बिना वैध परिवहन चालान और बिना ढका हुआ था, जो लघु खनिज परिवहन नियमों का उल्लंघन है। अवैध रूप से बालू ले जा रहे इस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। खनन विभाग के अधिकारियों ने जब्त किए गए ट्रैक्टर को सुरक्षित अभिरक्षा में प्रतापगंज थाना में रखा है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से घंघा कर रहे बालू माफिया हड़कंप है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.