सुपौल, दिसम्बर 23 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा में स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित शुभकामना कप अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। खगड़िया और समस्तीपुर के बीच खेले गए मैच में समस्तीपुर ने एकतरफा मुकाबले में खगड़िया को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। खगड़िया के कप्तान कुंदन निषाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में खगड़िया की पूरी टीम महज 16.4 ओवर में 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। समस्तीपुर के गेंदबाजों की सधी कोई गेंदबाजी के सामने खगड़िया के बल्लेबाज धराशायी होते गए। खगड़िया की तरफ से केवल दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। मो. शमाद तौफीक ने टीम की ओर से सबसे अधिक 30 रनों की पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों का सामना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.