सुपौल, जनवरी 7 -- वीरपुर, एक संवाददाता। जाड़े के मौसम में बुधवार का दिन वीरपुर के लोगों के लिए अब तक का सबसे सर्द दिन साबित हुआ। सुबह से शाम तक घने कोहरे और धुंध की वजह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। कराके की ठंड और तेज पछुआ हवा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ठंड से बचाव के लिए अलाव ही लोगों का एकमात्र सहारा बना रहा। शहर के मुख्य चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन कच्ची और गीली लकड़ी के कारण अलाव ठीक से जल नहीं पा रहे हैं। इससे ठंड से राहत मिलने में लोगों को परेशानी हो रही है। ई-रिक्शा चालक मो. इदरीश और सलाम ने बताया कि ठंड के कारण सवारी नहीं मिल रही है, वहीं अलाव की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। इससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिक प्रेम चौधरी, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.