सुपौल, अगस्त 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत के 20 किलोमीटर के पास कोसी नदी के बीच में नाव फंसने से नाव में सवार 30 से 35 लोग बाल बाल बच गये। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लौकहा पंचायत के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर से 35 से 40 लोग तटबंध के बाहर कोढली बाजार जाने के लिए नाव पर सवार होकर आ रहे थे। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाने के कारण नाव कोसी नदी के बीच में फंस गया। जिसके कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। नाविक भूमि सरदार, उमेश यादव ने बताया कि लोगों को मना करने के बावजूद भी क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार हो गया था। जिसके कारण नाव कोसी नदी के बीच में फस गया। लेकिन आपदा मित्र और मास्टर ट्रेनर रामसागर रमन, विद्यासागर यादव, किशुनदेव यादव, गोविंद कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोगों के द्वारा दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.