सुपौल, फरवरी 1 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित कोसी महासेतु से पूरब कोसी ढाबा के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना को लेकर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि एएसआई विजय कुमार सिंह संध्या गश्ती के दौरान शाम करीब सात बजे कोसी ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि एक हरे रंग की कार तेज गति से एक ट्रक के दाएं-बाएं करते हुए आगे निकल गई। कुछ ही दूर जाने पर कार अनियंत्रित होकर पुल के गार्डर से टकराकर सड़क के नीचे जा गिरी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से एक के सिर में चोट आई है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने कार के तेज रफ्तार का कारण और वाहन में रखे कार्टन के बारे में जानकारी मांगी तो काफी देर बाद चालक मो. रकीब तैयब ने बताया कि कार्टन में कोडीन...