सुपौल, दिसम्बर 2 -- कुनौली,निज प्रतिनिधि। इन दिनों अबैध तरीके से कोशी नदी में बालू खनन करके ट्रैक्टर पर बालू लोड करके कमलपुर कुनौली सड़क पर होकर रोज दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई हो रही हैं।इसके कारण लोगों के दुकान और घरों में मिट्टी उड़कर पहुंच रही हैं।लोगों का कहना हैं कि दिन भर ट्रैक्टर से बिना ढके बालू की ढुलाई होती हैं। लोगों का कहना हैं कि ट्राली पर बालू लेकर जाने के दौरान ट्राली को प्लास्टिक से नहीं ढकने के वजह से लोगों के आंखों में बालू उड़ कर पड़ रहा हैं। जिस वजह से आंख खराब होने की संभावना बनी रहती हैं। इस प्रकार ट्रेक्टर पर बालू भर कर ले जाने के दौरान पुलिस प्रशासन भी चुप्पी साधे हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने ट्राली पर बिना प्लास्टिक ढंके बालू लेकर जाने वाले ट्रेक्टर चालक पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.