सुपौल, दिसम्बर 18 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। भाकपा (माले) के संस्थापक कॉमरेड विनोद मिश्र के 27वें स्मृति दिवस के अवसर पर प्रखंड के नंदना गांव में गुरुवार को एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता माले नेता कॉमरेड कामेश्वर यादव उर्फ कंपा ने की। माले के जिला कमेटी नेता अच्छेलाल मेहता ने कॉमरेड विनोद मिश्र के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉमरेड वी एम ने गरीबों, मजलूमों और शोषितों की आवाज को देश के पटल परसदैव मजबूती के साथ रखा। वे एक विकसित, न्यायपूर्ण और समानता आधारित समाज का सपना देखते थे, जिसे साकार करने के लिए भाकपा माले कृतसंकल्पित है। जिला कमेटी सदस्य डॉ. अमित चौधरी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेईमानी से सत्ता में आई सरकार ने बिहार में बुलडोजर राज कायम कर दिया है और गरीबों के घर उजाड़े जा र...