सुपौल, फरवरी 11 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पथरा उत्तर पंचायत स्थित ऐतिहासिक कैलाशपुरी मेला स्थल और मंदिर परिसर के विकास की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। बुधवार को डीएम सावन कुमार ने स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर अधिकारियों को सर्वांगीण विकास का खाका तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उमा कुमारी, मेला सचिव सुनील कुमार पासवान सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। डीएम ने मंदिर परिसर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण का निर्देश देते हुए कहा कि पोखर के चारों ओर फाइबर ब्लॉक लगाया जाए तथा श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। मेला समिति की मांग पर सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए कला मंच निर्माण की स्वीकृति भी दी गई। उन्होंने कहा कि कैलाशपुरी मेला क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.