सुपौल, जनवरी 1 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत स्थित कैनजारा गांव में गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर एक दिवसीय संतमत सत्संग सह प्रवचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख आशिया देवी के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें लगुनिया आश्रम के संत रौशन बाबा सहित कई साधु-संतों ने भाग लिया। दो सत्रों में संपन्न हुए सत्संग में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रखंड प्रमुख आशिया देवी, उनके पति डॉ. सरयूग सरदार एवं प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार ने आगत संत-महात्माओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। संध्या सत्र में प्रवचन देते हुए संत रौशन बाबा ने कहा कि गुरु के सानिध्य में रहकर ही मानव जीवन सार्थक बनता है। गुरु ही जीवन को सही दिशा दिखाते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य सच्चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.