सुपौल, जनवरी 30 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। पैक्स चुनाव को लेकर त्रिबेनीगंज प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गई, लेकिन नामांकन दाखिल करने वाले किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। परिणामस्वरूप कुसहा और पथरगोरधेय पैक्स में अध्यक्ष पद सहित सदस्य पदों के लिए चुनाव होना तय हो गया है। दोनों पंचायतों में किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो सका है, जिससे अब अध्यक्ष पद के साथ-साथ सदस्यों के पदों पर भी सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह है और वे अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती ने बताया कि सभी वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। उन्ह...