भागलपुर, मई 4 -- त्रिवेणीगंज। प्रखंड क्षेत्र के कुमियाही बाजार हाट परिसर में पंचायत स्तर से भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं किया जा सका है। इसके कारण गांव-देहात से हाट में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बाजार करने आए लोगों को खुले में शौच जाने को मजबूरी बन गई है। खासकर महिलाओं के लिए ये एक बड़ी समस्या है। मालूम हो कि कुमियाही हाट में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है। इस सम्बंध में बीडीओ अविनव भारती ने बताया कि शौचालय निर्माण को लेकर स्थल का अविलंब निरीक्षण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.