सुपौल, जनवरी 30 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। एसएसबी चेकपोस्ट ओपी-टू के जवानों ने एक बांग्लादेशी महिला सहित पांच लोगों को भारतीय सीमा में अवैध प्रवेश के प्रयास में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की डी-समवाय कुनौली अंतर्गत सीमा चौकी कुनौली चेक पोस्ट 02 बीपी 223 के निकट ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतते हुए की गई है। इस बाबत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट जितेंद्र झा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पोस्ट कमांडर सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने गुरुवार को चेक पोस्ट के समीप कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते तथा चेकिंग से बचने का प्रयास करते देखा। संदेह होने पर उन्हें तुरंत चेक पोस्ट पर बुलाकर पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम एती अख्तर और उम्र 28 वर्ष बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.