सुपौल, फरवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कुटीर ज्योति योजना के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहतभरी पहल शुरू की गई है। अब इन उपभोक्ताओं के घरों की छत पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यह योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लागू की जा रही है। इसके लिए बिजली कंपनी ने कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं से सहमति पत्र लेना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सहमति पत्र जमा करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का स्थल निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि मकान और छत योजना के तय मानकों पर खरे उतरते हैं, तो सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद इन्हीं पैनलों के माध्यम से घरों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी, जिससे गरीब परिवारों को नियमित और सस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.