सुपौल, दिसम्बर 13 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी प्रमोद कुमार साह की पुत्री अनोखा कुमारी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जो अपने घर मे फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया की अनोखा कुमारी को सीएचसी भपटियाही मे भर्ती कराया गया। डॉ मयंक रंजन ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने लड़की को आनंद फानन में दाह संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं है। घटना को लेकर परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...