सुपौल, फरवरी 10 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सामने सांसद पप्पू यादव के रिहाई के मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर आलम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पूर्व जाप युवा जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा पटना के नीट छात्रा कांड में कई सफेदपोश की संलिप्ता हैं। बिहार सरकार के मंत्री और कई विधायक का पर्दा उठने के डर से, हर ज्वलंत मुद्दा को उठाने वाले सांसद पप्पू यादव से नीतीश सरकार को सबसे ज्यादा डर था। क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा आंदोलन का तैयारी था। अध्यक्षीय भाषण में सगीर आलम ने कहा साक्ष्य छुपाने के लिए सीबीआई के जांच में देरी किया जा रहा है। कहा कि अविलंब सीबीआई जांच की करवाई हो। कार्यक्रम में अमरनाथ दास, अभिमन्यु कुमार, अभिनंदन मंडल, रामचंद्र शर्मा,शिवशंकर मंडल, मनीष कुमार,मो इजराइल,गाय...