सुपौल, दिसम्बर 13 -- किशनपुर, एक संवाददाता। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 12 दिसंबर 2025 को थाना परिसर में कुल 08 कांडों में जब्त 2,941.455 लीटर शराब एवं मादक पदार्थों का विधि अनुसार विनष्टीकरण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व जिला समाहर्त्ता सुपौल के आदेश पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी श्रीमती सुशीला कुमारी, अंचलाधिकारी किशनपुर ने किया। मौके पर निरीक्षक मद्यनिषेध प्रभुनाथ सिंह, थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार तथा किशनपुर थाना के मालखाना प्रभारी पु.अ.नि. आगुरू बाबू चनका भी मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि विभिन्न अभियानों के दौरान शराब तस्करी एवं अवैध भंडारण के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल आठ मामलों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.