सुपौल, फरवरी 22 -- किशनपुर, एक संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर रविवार को किशनपुर थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ भारत और स्वच्छ समाज का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी से 27 फरवरी तक 'खेलो बिहार पुलिस' और 'नशा मुक्ति जागरूकता अभियान' आयोजित करने की घोषणा की गई। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प दिलाना है। पुलिसकर्मियों ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने की। उनके नेतृत्व में किशनपुर थाना के सभी पदाधिकारी एवं पु...