सुपौल, अगस्त 11 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप शनिवार को लगभग तीन बजे सड़क किनारे खड़ी एक बच्ची कार की चपेट में आकर जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया। जख्मी बच्ची मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार की पुत्री निशा भारती बताई गई। रक्षाबंधन को लेकर बच्ची अपने माता पिता के साथ ललितग्राम थानाक्षेत्र के मधुबनी स्थित ननिहाल जा रही थी। बस पड़ाव के समीप उसके पिता मिठाई खरीदने गये थे और वह अपने माता के साथ हाइवे सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच दक्षिण दिशा से गुजर रहे कार की चपटे में आ गई। बताया जाता है कि कार के नीचे दबी रही बच्ची को आसपास के लोगों के सहयोग से निकाला गया और आनन फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी में उसे भर्ती कराया। जख्मी बच्ची के पिता नीरज के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.