सुपौल, फरवरी 15 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड क्षेत्र की लक्ष्मीनियां पंचायत के राय टोला के वार्ड 7 में स्थित राजेश्वर महादेव शिव मंदिर से महा शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्या व महिलाएं शामिल हुई। हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। कलश यात्रा राजेश्वर महादेव शिव मंदिर से पंडित के द्वारा मंत्रोचारण के बाद शुरू हुआ, जो राय टोला से होते हुए विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए मिरचैया नदी पहुंची जहां से जल भरते हुए फिर मंदिर प्रांगण पर समापन हुई। इस दौरान श्रद्धालु के जयकारे से पूरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा में गाजे बजा के साथ शामिल हुए श्रद्धालुओं ने जयकारे से क्षेत्र गुंजमा...