सुपौल, फरवरी 13 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की लतौना दक्षिण पंचायत के कशहा दास टोला वार्ड 1 में बघला नदी में मछली पकड़ने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महेशुआ पंचायत के बेलोखरी वार्ड संख्या 14 निवासी डोमी साह के 28 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार अपने एक साथी के साथ कशहा दास टोला के पास बघला नदी में बिजली के नंगे तार के सहारे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी अवस्था में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.