सुपौल, फरवरी 24 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के 40 केंद्रों पर सोमवार को आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दो पाली में आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार यूएमएस श्रीपुर विशनपुर त्रिवेणीगंज से कदाचार करते एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। परीक्षा में निर्धारित 28 हजार 981 में 28 हजार 368 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। 613 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। पहली पाली की परीक्षा में निर्धारित 14 हजार 39 में 13 हजार 734 और दूसरी पाली में 14 हजार 842 में 14 हजार 634 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। पहली पाली में 305 और दूसरी पाली में 308 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्य...