सुपौल, अगस्त 7 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास एनएच 106 पर मंगलवार को ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि डुमरी पंचायत के सरहोचिया वार्ड 2 निवासी ललिता देवी (60) किसी काम को लेकर गणपतगंज बाजार गई थी। वापस एक ऑटो से घर लौटने के क्रम में अचानक किसान चौक के पास सामने से आ रहे एक स्कॉर्पियो ने उसे साइड से ठोकर मार दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.