सुपौल, जनवरी 16 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गोपाल मंडल ने शुक्रवार को निर्मली बाजार स्थित खाद दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में बेची जा रही खाद की गहन जांच की। उन्होंने विक्रेताओं के खाद स्टॉक पंजी, वितरण पंजी सहित पॉश मशीन की भी जांच की। इस संदर्भ में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गोपाल मंडल ने बताया कि निर्मली बाजार के आठ दुकानदारों को यूरिया खाद का आबंटन किया गया। किसानों से खाद कमी के साथ कालाबाजारी की लगातार शिकायत मिलने पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की सघन जांच शुरू की है। उसी आधार पर यहां खाद का आवंटन बढ़ाने के बाद आपूर्ति भी की गई है। किसानों से मिल रही शिकायत और आवंटित आपूर्ति की जांच के लिए ही दुकानों की जांच की गई है। नये आवंटन के बाद दुकानों का निरीक्षण किय...