सुपौल, फरवरी 5 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। इंडो-नेपाल सीमा पर राजपुरा के जवानों ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर 28 किलो 500 ग्राम गांजा पकड़ा जबकि तस्कर भागने में सफल रहा। इस बाबत असिस्टेंट कमांडेंट जितेन्द्र कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि इंडो नेपाल के सीमा स्तम्भ संख्या 225/1 समीप से गांजा की तस्करी होने वाला है। सूचना के आलोक में विशेष नाका दल में सहायक उप निरीक्षक गुरुदेव सहित अन्य पांच का विशेष नाका दल गठन किया गया। विशेष नाका दल चिन्हित स्थान पर पहुंच कर मुस्तैदी के साथ नाका लगाकर इलाके की निगरानी के लिए छुप कर बैठ गया। कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा देखा गया कि कुछ व्यक्ति नेपाल प्रभाग से सर पर बोरी लिए भारतीय प्रभाग में प्रवेश कर रहा है। भारतीय प्रभाग में प्रवेश करते ही एसएसबी जवानों को देखते ही गांजा फेंक कर भागने में सफल रहा...