सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 45 वीं बटालियन ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को सीमा चौकी रानीगंज व साहेबान ने उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान 144 लीटर नेपाली शराब जब्त की। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रानीगंज और साहेबान चौकी क्षेत्र से शराब की खेप भारतीय सीमा में लाने की तैयारी है। सूचना की पुष्टि के बाद दोनों चौकियों के जवानों और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर चिन्हित स्थलों पर घेराबंदी की गई। सीमा चौकी रानीगंज की टीम ने स्पर संख्या 380 से 330 के बीच निगरानी शुरू की, जबकि साहेबान एव...