सुपौल, जनवरी 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर (आर्मोरर) हेमंता कुमार सोनवाल (53) का शनिवार देर रात अचानक निधन हो गया। वह मूल रूप से असम के तीनसुकिया जिले के दमददम के रहने वाले थे। बीते एक साल से अपने परिवार के साथ आसनपुर कुपहा सिथत एसएसबी कैंप में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, हेमंता सोनवाल रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब तीन बजे उनकी पत्नी उमेश्वरी सोनवाल जब उन्हें जगाने की कोशिश की तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद कैंप के जवानों को बुलाकर उन्हें तुरंत एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए अनुमंडल अस्पताल निर्मली रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। घटना की सूच...