सुपौल, फरवरी 9 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की दैनिक रिपोर्ट समय पर अपलोड नहीं होने को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। एमडीएम निदेशालय ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक कार्य दिवस को शाम 4 बजे तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर एमडीएम से संबंधित रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।बताया गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर पर समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कई विद्यालय निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण जिले की समेकित रिपोर्ट 90 प्रतिशत से नीचे चली जाती है। जारी पत्र में बताया गया कि एमडीएम की रिपोर्ट ई-शिक्षाकोष पोर...