सुपौल, फरवरी 24 -- सुपौल। बसबिट्टी के वौन बाबा बसही से कोसी तटबंध तक सड़क निर्माण को जनहित में जरूरी बताते हुए एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने सदन में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार से इस सड़क के निर्माण की मांग की। साथ ही विभागीय अधिकारी के जबाव पर नाराजगी जताई। सरकार की ओर से ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जबाव दे रहे थे। विभाग ने कहा कि वौन बाबा स्थान के पास बसावट नहीं है। विधान पार्षद ने कहा कि बसबिट्टी पंचायत को पूर्वी कोशी तटबंध पर स्थित सड़क से जोड़ने की मांग इस प्रश्न में है। अगर इस सड़क का निर्माण कराया जाए तो, यह पंचायत के लिए अतिमहत्वपूर्ण सड़क साबित हो सकती है। गौरतलब है कि तटबंध के उपर निर्मित सड़क बर्तमान में महत्वपूर्ण सड़क है और इस सड़क से बसबिट्टी को जोड़ने का अनुरोध विधान पार्षद ने किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.