सुपौल, जनवरी 31 -- त्रिबेनीगंज, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई व ए एल वाई कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने किया। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहादत दिवस मनाकर हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हैं। महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे तथा उन्होंने भारत को धर्मनिरपेक्ष और अहिंसक राष्ट्र के रूप में देखने का सपना देखा। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने गांधी जी के सादा जीवन, उच्च विचार और मानवतावादी दर्शन पर प्रका...