सुपौल, फरवरी 6 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 स्थित दीपक ढाबा के पास शुक्रवार को गिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक पवन कुमार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा ट्रक ढाका (झारखंड) से जयनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने अचानक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का कैबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पवन कुमार उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सरायगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.