सुपौल, फरवरी 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही पुल के समीप एनएच-27 पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति खेत देखकर साइकिल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बेलही निवासी 60 वर्षीय रामानंदन यादव के रूप में की गई है। प्रतापगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव ने बताया कि रामानंदन यादव उनके चाचा हैं। वे एनएच-27 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार एक महिला चालक चला रही थी। रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.