सुपौल, अप्रैल 15 -- सरायगढ़। एनएच 27 पर पिपराखुर्द चौक के पास मंगलवार को पुलिस ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पिपराखुर्द चौक के पास एनएच 27 के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की पहचान को लेकर शवगृह में 72 घंटे तक रखा जाएगा। 72 घंटे के बाद अगर पहचान नहीं होती है तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.