सुपौल, फरवरी 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर में खेल प्रतिभाओं का उत्साह चरम पर दिखा, जब एथलेटिक्स उत्सव 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न स्कूलों के विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के तत्वावधान में बुधवार को हुआ, जिसमें जिलेभर के स्कूलों की भागीदारी रही। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों में वीरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बसंतपुर अनिता कुमारी, भारत स्काउट गाइड के जिला आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सुशील कुमार और डॉ. पंकज कुमार शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत न्यू कैंब्रिज स्कूल के निदेशक मिथिलेश कुमार झा ने पुष्पमाला और चादर देकर किया। आयोजन में विभिन्न स्कूलों के लगभग 400 छात्र-छात...